फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खाना बनाते समय महिला जली

खाना बनाते समय महिला जली

Sun, 10 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खाना बनाते समय महिला जली
खाना बनाते समय महिला जली, पति भी बचाने के प्रयास में झुलसा
विज्ञापन

बेहट। रसोई में खाना बनाते समय एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसके पति ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो उसके हाथ भी झुलस गए। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हथौली निवासी भानू की पत्नी मधु (30) शाम के समय रसोई में खाना बना रही थी। चूल्हे में जलती लकड़ी से उसके कपड़ों में अचानक आग लग गई। मधु के चिल्लाने पर भानू दौड़ा। उसने बामुश्किल मधु के कपड़ों में लगी आग बुझाई। आग बुझाने के प्रयास में भानू के हाथ झुलस गए। मधु बुरी तरह से झुलस गई। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भानू का स्थानीय चिकित्सकों के यहां उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed