{"_id":"5a26e48e4f1c1b60678bf784","slug":"91512498318-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया महाविद्यालय का 24 वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया महाविद्यालय का 24 वां स्थापना दिवस
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। पूरण मल रामलाल डिग्री कॉलेज का 24वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हवन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
महाविद्यालय के 24 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जनकल्याण यज्ञ से किया गया। यज्ञ के यजमान कोटा निवासी विपिन कुमार और पुरोहित पं. हरिदत्त रहे। यज्ञ में प्राचार्य डा. पवन बंसल, प्रबंध समिति सदस्यों, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने आहुतियां दी। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बीए की आरती, मानसी वर्मा, मोनिका देवी, बीएससी गणित के अविशी, आस्था अग्रवाल, अजीत कुमार, बीएससी बायोलॉजी की मानसी मित्तल, निधि, दीपा रानी, बीकाम के प्राची सैनी, सुमित कुमार एवं अंजलि गर्ग सहित 52 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। महाविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर्ता अजीत कुमार को रामगोपाल अग्रवाल एवं शांति देवी अग्रवाल स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार विपिन कुमार, बृजभूषण अग्रवाल और सह सचिव विशाल कुमार ने प्रदान किए। संचालन डा. नीतिका रानी एवं अजय कुमार ने किया। प्राचार्य ने सभी का आभार जताया। जनेश्वर प्रसाद, सूरज प्रकाश, अशोक गुप्ता आदि रहे।