फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ुलिस ने फर्जी वोटिंग करते 20 से अधिक लोग हिरासत में लिए

ुलिस ने फर्जी वोटिंग करते 20 से अधिक लोग हिरासत में लिए

Thu, 30 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ुलिस ने फर्जी वोटिंग करते 20 से अधिक लोग हिरासत में लिए
देवबंद (सहारनपुर)। निकाय चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के दौरान विभिन्न स्थानों पर फर्जी वोट डालने के आरोप में पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान कई पोलिंग बूथों पर समर्थकों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए बुधवार को नगर में हुए मतदान में जमकर फर्जी वोटिंग हुई। अलग-अलग पोलिंग स्टेशनों से पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को फर्जी वोट डालने के आरोप में हिरासत में लिया। मोहल्ला खानकाह, बड़जियाउलहक, पठानपुरा, किला, शिशु मंदिर, रेलवे रोड, शिक्षक नगर, एचएवी इंटर कालेज आदि स्थानों से पुलिस ने दर्जनों लोगों को फर्जी मतदान करते पकड़ा। हिरासत में लिए गए युवकों में कइयों को विभिन्न प्रत्याशियों ने बाहर से फर्जी वोटिंग कराने के लिए बुलाए गया था। इसके अलावा कई मतदान केंद्रों पर नाम में गड़बड़ी होने पर महिलाओं को पुलिस और पीठासीन अधिकारियों से उलझते देखा गया। पुलिस की कड़ी व्यवस्था के कारण कई स्थानों पर हंगामा करने का प्रयास कर रहे लोग अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए। जिसके चलते मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed