फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धूमधाम ने निकाला नगर कीर्तन, कई जगह हुुआ स्वागत

धूमधाम ने निकाला नगर कीर्तन, कई जगह हुुआ स्वागत

Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम ने निकाला नगर कीर्तन, कई जगह हुुआ स्वागत
सहारनपुर। श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों की अगुवाई में पूरे मान मर्यादा और सत्कार से महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा हकीकत नगर से शुरू होकर गुरुद्वारा टिकाना भाई जगता जी साहिब नवीन नगर पहुंचा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से शुक्रवार को निकाले गए नगर कीर्तन में चमकौर साहिब से आए जत्थेदार हरजीत सिंह के नेतृत्व में रणजी अखाड़ा की गदका पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसने अपने करतबों द्वारा संगत का मन मोह लिया। नगर कीर्तन में रिंग घुमाकर पीटी करते बच्चे अलग ही शोभा बढ़ा रहे थे। मैरी डेल एकेडमी और फैरी एकेडमी के बच्चे नगर कीर्तन की शोभा बढा रहे थे। नगर कीर्तन का स्वागत गुरुद्वारा टिकाना भाई जगता जी के मुख्य सेवा पंथी संत जसकरण सिंह और समूह संगत द्वारा पूरे मान मर्यादा से किया गया। इसके बाद रागी जत्थों ने इलाही वाणी से संगत को निहाल किया। सरदार सतनाम सिंह गाबा, सरदार जसवीर सिंह, सरदार गुरचरण सिंह, सरदार अनमोल सिंह, सरदार गुरदयाल सिंह, सरदार हरदेव सिंह, सरदार हरचरण सिंह, राजेश वाधवा, विवेक अरोड़ा, पारसमणि कपूर, डिंपल, सरदार सुखवीर सिंह, सरदार विनयदीप सिंह, सुशील कुकरेजा, मुकेश गिरधर, अनिल अरोड़ा, सरदार परविंदर सिंह मोंटू, सरदार दिलप्रीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह, शोभा पांडे, बीबी हरजीत कौर, बीबी प्रीत कौर आदि रहे। उत्तर रेलवे पंचायती गुरुद्वारा खलासी लाइन ने सभी पांचों गुरुद्वारा की प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी जत्थों को जत्थेदारों ने सिरोपा भेंट किया। सरदार साहब सिंह, सरदार धनवीर सिंह, सरदार गोविन्दर सिंह, सरदार आरपी सिंह, सरदार सुच्चा सिंह, सरदार मनजीत सिंह, सरदार दर्शन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed