{"_id":"59fb689d4f1c1b72548ba7ef","slug":"91509648541-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकांक्षा और खुशनसीब ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकांक्षा और खुशनसीब ने मारी बाजी
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्नोत्तरी में आकांक्षा और खुशनसीब ने मारी बाजी
सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज में करियर काउंसलिंग सेल के माध्यम से राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें आकांक्षा और खुशनसीब अव्वल रहीं।
प्रतियोगिता को जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ से आए अंकुर अवस्थी द्वारा संचालित कराया गया। इसमें जेवी जैन कॉलेज की 42 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा वर्मा और खुशनसीब की टीम ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन्हें पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बीएससी तृतीय वर्ष के रजत और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र रूस्तम पंवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र अक्षय कुमार एवं अंकित कुमार को मिला। इन तीनों टीमों का चयन लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया। परीक्षा के आयोजन में डा. ममता सिंघल, डा. शशी नोटियाल, डा. मनु गुप्ता, डा. शैली, प्राचार्य डा. पीके वार्ष्णेय और डा. राजेंद्र कुमार का सहयोग रहा।