{"_id":"597e286c4f1c1b86508b46bd","slug":"91501440108-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने को स्कूलों में जाएंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने को स्कूलों में जाएंगे अफसर
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना स्वच्छता मिशन से प्रत्येक परिवारों को जोड़ने के लिए अब प्रशासन की टीम स्कूलों का रुख करेगी। बच्चों केे स्वच्छता अभियान के जरिए घर और बाहर की सफाई का भी पाठ पढ़ाया जाएगा। इसमें बच्चों के जरिए उनके परिजनों को भी इस अभियान से जोड़ने की कोशिश होगी।
दरअसल, भारत स्वच्छता मिशन को धार देने के लिए सहारनपुर में अब बच्चों को भी इस अभियान से जोड़ेंगे। सरकारी स्कूलों में स्वच्छता मिशन की टीम साफ-सफाई के टिप्स देगी। इसमें बच्चों और उनके परिजनों की भूमिका बताएगी। फिलहाल बेसिक शिक्षा विभाग के साथ मिलकर पहले चरण में शहरी स्कूलों में इस अभियान की शुरूआत होगी। अब तक की योजना के अनुसार सुबह प्रार्थना के बाद आधे घंटे यह टीम बच्चों से बात करेगी।
किशोरी स्वास्थ्य शिक्षा का भी अभियान
स्वच्छता मिशन से जुड़ी टीम किशोरी स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान में पंचायत राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का योगदान होगा। इसमें छात्राओं को स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़ी परेशानियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
स्वच्छता और किशोरी स्वास्थ्य शिक्षा को लेकर अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में जाएंगे। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ की वाटर सेनीटेशन सप्लाई कोलाबरेटिव काउंसिल का भी सहयोग मिलेगा। यह अभियान अगस्त माह से शुरू होगा।
- देव भास्कर पांडेय, जिला स्वच्छता सलाहकार