{"_id":"612535298ebc3e0b044385dd","slug":"86-48-percent-gave-the-preliminary-qualifying-examination-in-the-district-saharanpur-news-mrt553160551","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 86.48 फीसदी ने दी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 86.48 फीसदी ने दी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से पीईटी परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा जनपद के 21 केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा में 86.48 फीसदी अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए मंडलायुक्त, पर्यवेक्षक, डीएम, एसएसपी सहित तमाम अधिकारियों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया।
मंगलवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दो पाली में हुई। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक चली। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त के अनुसार पहली पाली के लिए पंजीकृत 9990 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 8590 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 400 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली के लिए पंजीकृत 9983 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 8683 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पाली के लिए पंजीकृत कुल 19973 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 17273 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
शासन द्वारा नामित पर्यवेक्षक / विशेष सचिव समाज कल्याण उत्तर प्रदेश शफ़कत कमाल ने राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर, जेवी जैन डिग्री कॉलेज, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया। उधर, डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी एच चनप्पा ने साथ मिलकर कई केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। उच्चाधिकारियों की सक्रियता की वजह से परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बनाए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी सतर्क रहे।

गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से पीईटी परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी- फोटो : SAHARANPUR

एसएएम इंटर कॉलेज से पीईटी परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी की चेकिंग करते एजेंसी के कर्मी- फोटो : SAHARANPUR