फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Municipal Corporation to Seal and Attach Properties of 850 Major Tax Defaulters

Saharanpur News: 850 बड़े टैक्स बकायेदारों पर नगर निगम की सख्ती, कुर्की और भवन सील की तैयारी

Thu, 06 Nov 2025 10:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 06 Nov 2025 10:46 PM IST
सार

सहारनपुर नगर निगम ने 850 बड़े टैक्स बकायेदारों की सूची तैयार की है। बकायेदारों को डिमांड नोटिस भेजे जा रहे हैं। निर्धारित समय में टैक्स जमा न होने पर कुर्की और भवन सील की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Saharanpur Municipal Corporation to Seal and Attach Properties of 850 Major Tax Defaulters
नगर निगम सहारनपुर। टैक्स संबंधी समाचार का फोटो। 

विस्तार

सहारनपुर नगर निगम ने शहर के 850 बड़े टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन द्वारा इन बकायेदारों को डिमांड नोटिस जारी किए जा रहे हैं। समय पर टैक्स जमा न करने पर कुर्की और भवन सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर यह सूची तैयार की गई है। इसमें व्यावसायिक और आवासीय, दोनों प्रकार के बकायेदार शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यदि नोटिस मिलने के बाद भी टैक्स जमा नहीं कराया गया, तो नगर निगम भवन को सील करेगा और कुर्की की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इतना ही नहीं, सीलिंग की प्रक्रिया पर होने वाला खर्च भी भवन स्वामी से ही वसूला जाएगा।
विज्ञापन


निगम ने करदाताओं को राहत देते हुए 30 नवंबर तक ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर 10% और ऑफलाइन जमा करने पर 5% की छूट देने की घोषणा की है। साथ ही, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन चार शिविर लगाकर वसूली भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम प्रशासन ने अपील की है कि बकायेदार शिविरों का लाभ उठाकर समय पर टैक्स जमा करें और कार्रवाई से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed