{"_id":"5c082929bdec2241891eda0b","slug":"81544038697-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचवटी गार्डन में होगी आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचवटी गार्डन में होगी आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डाक्टर भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गांधी मैदान में गोष्ठी के आयोजन की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। बसपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रशासन भाजपा के दबाव में कार्य कर रहा है।
बसपा जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम बुधवार को बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य नेता जनसभाओं में बाबा साहब के अनुयायी होने का दावा करते हैं। लेकिन छह दिसंबर को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी की अनुमति नहीं दी गई। गोष्ठी के आयोजन से ठीक एक दिन पूर्व अनुमति से इंकार किया गया, जबकि कई दिन पूर्व ही पुलिस प्रशासन को गोष्ठी के आयोजन के बारे में अवगत करा दिया गया था। जिससे बसपा कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। कोआर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी आवास मार्ग पर स्थित पंचवटी गार्डन में किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम ने की। बैठक में पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, जगपाल सिंह, मोहम्मद माजिद, हाजी फजलुर्रहमान, नवीन खटाना, इमरान, घनश्याम सिंह, विजयपाल सिंह, राव बाबर, प्रताप, विपुल लोदी, नरेश कुमार, करतार सिंह, रईस मलिक, कर्मसिंह, आशीर्वाद आर्य, महीपाल सिंह, ममता चौधरी मौजूद रहे।
---- वर्जन ----
बीते वर्ष गांधी मैदान में इसका आयोजन नहीं हुआ था, जिस कारण गांधी मैदान में आयोजन की अनुमति नहीं दी गई। पंचवटी गार्डन में गोष्ठी के आयोजन की अनुमति दी गई है। पिछले साल भी वहीं पर कार्यक्रम हुआ था। -- प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी