{"_id":"5bcccb0fbdec22561b6433aa","slug":"81540147983-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला के रंगमंच पर राजतिलक का मनोहारी मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला के रंगमंच पर राजतिलक का मनोहारी मंचन
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
कलाकारों को रामलीला समिति की ओर से किया पुरस्कृत
देवबंद। श्री रामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट के रंगमंच पर शनिवार की रात्रि भगवान राम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन धूमधाम से किया गया।
भगवान श्रीराम को प्रथम तिलक दून वैली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम आदर्श राजा थे। आज भी एक आदर्श राज्य के रूप में राम राज्य का उदाहरण दिया जाता है। इस अवसर पर अधिवक्ता मनोज सिंघल ने रामलीला के सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष राकेश सिंघल, प्रवीण जैन और अशोक गुप्ता ने भगवान राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। मंडल द्वारा अतिथियों को पगड़ी पहनाकर, पटका, रामचरित्रमानस ग्रंथ और राम दरबार का चित्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन देवीदयाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अंनत गर्ग, विनय कुच्छल, अनुज अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, घनश्याम गुप्ता, लोकेश गर्ग, हरिकृष्ण मल्होत्रा, अरविंद बंसल आदि रहे।
उधर, आबकारी रोड पर श्रीराम जानकी सेवा समिति द्वारा भगवान राम के राजतिलक की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। रामलीला में दिखाया गया कि भगवान राम जैसे ही अयोध्या पहुंचते हैं। वहां उनकी खुशी में पूरे दीप जलाए जाते हैं। इसके बाद भगवान राम का राजतिलक होता है। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या पहुंचते हैं। अयोध्या में जोरदार स्वागत होता है। पूरी अयोध्या दीपों से जगमगा उठती है। राम और भरत मिलाप का बहुत ही मार्मिक मंचन किया गया। अमरीश वर्मा और रोहित वर्मा ने भगवान राम का राजतिलक किया। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार सर्राफ, अजय गर्ग, लोकेश वत्स, विजय सिघंल, विवेक तायल, अमित सोनी, नरेश शर्मा, संदीप शर्मा, मंगलू भगत, शिवकुमार सैनी, हरिओम सिंघल आदि मौजूद रहे।