फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शस्त्र पूजन कर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया

शस्त्र पूजन कर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया

Mon, 22 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
शस्त्र पूजन कर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया
शस्त्र पूजन कर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया
विज्ञापन


सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने संघ का स्थापना दिवस और विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया। शस्त्र पूजन के बाद तीन क्षेत्रों से पथ संचलन किया गया। इसके साथ ही भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को संगठित करने का संकल्प लिया।
रविवार सुबह गणवेशधारी संघ कार्यकर्ता तीन जगहों दिशाओं से कदम से कदम मिलाते हुए घंटाघर पर पहुंचे। मार्ग पर पुष्प वर्षा से पथ संचलन का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विजयदशमी का पर्व संघ के स्वयंसेवकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह पर्व सामाजिक समरसता, विजय का भाव और समाज को जोड़ने की प्रेरणा देता है। डा. हेडगेवार ने श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर बिखरे हुए हिंदू समाज को संगठित करने के लिए आज के दिन संघ की स्थापना की थी।
विज्ञापन

महावीर भाग द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया। शस्त्र पूजन संघ चालक रमेश जैन व आनंद ने किया। मार्ग दर्शन सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर ने किया। संदीप खुराना, राजीव अग्रवाल, आदर्शवीर, दिलीप कुमार, आलोक मित्तल, रमेश तनेजा, राकेश गोयल, योगेंद्र शर्मा, विपिन जैन, राहुल जैन, जय कुमार, विपिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाजी भाग द्वारा मंगलनगर पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर संघचालक अशोक चावला, हरभजन सिंह ने शस्त्र पूजन कराया। मार्ग दर्शन बौद्घिक प्रमुख डा. योगेंद्र शर्मा ने किया। अमरीश कुुमार, पुष्पराज, ब्रजमोहन, कृष्ण कुमार, भरत, योगेश, सुनील, सुरेश कुमार, शरद माहेश्वरी, यशपाल भाटिया, राजीव गुंबर मौजूद रहे।
माधव भागव द्वारा चंद्रनगर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नित्यानंद जोशी, रमेश कश्यप ने शस्त्र पूजन कराया। मार्ग दर्शन विभाग प्रचारक प्रीतम सिंह ने किया। महापौर संजीव वालिया, राकेश वीर, जगदानंद शर्मा, राजेंद्र अरोड़ा, आनंद तायल, अनूप रावत, चेतन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र, अरविंद सिंह, रामपाल सिंह, अरिहंत जैन, अनुपम, लाजकृष्ण गांधी, राकेश बिंदल मौजूद रहे।

-----------------------------------
मार्ग में जगह-जगह हुआ स्वागत
सहारनपुर। घंटाघर पर पथ संचलन का स्वागत सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, केएल अरोड़ा, विरेंद्र पुंडीर, प्रवेश धवन, मनोज ठाकुर, रमा गुप्ता ने किया। कोर्ट रोड पर वैष्णवी नृत्यालय के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति देकर स्वागत किया। दीनानाथ बाजार, पुराना बजाजा व्यापारी एसोसिएशन ने संघ कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शैंकी मित्तल, नमन, अमन, नीरज, अंकित, सोनू, शिवम, अर्जुन, विक्रम, अशोक, सौरभ, विजय, नितिन, अर्चित, अमित, पप्पू, विजय, पप्पन, मूलचंद, मोनू, सुरेंद्र मौजूद रहे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच विभाग के संयोजक बाबर अली और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शबी हैदर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की। पार्षद आशुतोष सहगल, अजीम खालिक, हाजी मरगूब, राशिद भटनागर, वहाब, अब्दुल समद, इसरार जुबैरी, राजा कुरैशी, चांद बीबी, रुकसाना, शमा, गुड़िया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed