{"_id":"5ba7e1c3867a557e9f67d042","slug":"81537728963-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। वैन सवार बदमाशों द्वारा ट्रक ड्राइवर के अपहरण की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की कई गाड़ियां जंगल में कांबिंग करती रही। करीब चार घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने वैन को पकड़ कर अपहृत हुए ट्रक चालक को बरामद कर लिया। पूछताछ करने पर मामला ट्रक और वैन की टक्कर होने के विवाद का मामला निकला।
कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि रविवार की सुबह गंगोह के मोहल्ला टाकान निवासी धीरज अपनी वैन में कुछ श्रद्धालुओं को लेकर शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए जा रहा था। करीब चार बजे वह फंदपुरी के पास पहुंचा तो सामने से दुकानदारों का सामान लेकर आ रहे ट्रांसपोर्ट के एक ट्रक की वैन से टक्कर हो गई तथा वैन क्षतिग्रस्त हो गई। इस बात को लेकर ट्रक चालक और वैन चालक में बहस हो गई। वैन चालक टक्कर से हुए नुकसान की भरपाई की मांग करने लगा। बताया जाता है कि ट्रक चालक ने वैन चालक की ट्रक मालिक से बात करा दी और तय हुआ कि वैन ठीक कराने में जो भी खर्च आएगा दे दिया जाएगा। ट्रक चालक का आरोप था कि वैन चालक मौके पर ही नुकसान की भरपाई चाहता था, लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे। इसलिए वैन चालक ट्रक को वहीं खड़ा कराकर उसे जबरन अपने साथ ले गया। गंगोह के ताताहेड़ी निवासी ट्रक चालक विश्वास ने बताया कि ट्रक मालिक द्वारा फोन पर बार-बार समझाने के बावजूद भी वैन चालक मानने को तैयार नहीं हुआ तथा अपना फोन भी बंद कर जबरन उसे अपनी वैन में बिठाकर अपने साथ शाकंभरी देवी ले गया।
इसके बाद ट्रक मालिक ने 100 नंबर पर काल कर ट्रक चालक के अपहरण होने की सूचना दे दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया तथा करीब चार घंटे तक पुलिस की कई गाड़ियां ट्रक चालक की तलाश में लगी रही। कोतवाल ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने सहारनपुर रोड से वैन को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों के लोगों की कोतवाली में भीड़ लगी हुई थी तथा समझौते के प्रयास किए जा रहे थे।