फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपने आंगन में अवश्य लगाएं नीम के पौधे : एडीएम

अपने आंगन में अवश्य लगाएं नीम के पौधे : एडीएम

Fri, 31 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अपने आंगन में अवश्य लगाएं नीम के पौधे : एडीएम
अपने आंगन में अवश्य लगाएं नीम के पौधे : एडीएम
विज्ञापन


सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने कहा कि सभी लोगों को अपने आंगन या घर के पास नीम के पौधों को अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि नीम न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करता है बल्कि इसका औषधीय महत्व भी काफी अधिक है।

बृहस्पतिवार को अफसर कालोनी में शारदा एजूकेशन ट्रस्ट की ओर से पौधे वितरित किए गए। इनमें नीम, जामुन और अमरूद के पौधे पार्कों में लगाए गए। एडीएम विनोद कुमार ने कहा कि समाज में सभी को पौधरोपण करना चाहिए। तभी हम पर्यावरण को स्वच्छ रख सकते हैं। ट्रस्ट के संरक्षक चौधरी बख्तावर सिंह ने कहा कि मनुष्य में शुगर जैसे रोग बड़ी तेजी फैल रहे हैं। इसीलिए नीम और जामुन जैसे पौधों को लगवाया जा रहा है। इसके अलावा ट्रस्ट महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण भी देता है। अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, सचिव रामवीर सिंह, अनुज, शाहिद, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed