{"_id":"5b4a4c904f1c1b49748b4b4a","slug":"81531595920-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस के जिला कोर्डिनेटर की कार टकराने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस के जिला कोर्डिनेटर की कार टकराने पर हंगामा
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर की कार टकराने पर हंगामा
सहारनपुर। मोहल्ला हकीकतनगर तिराहे पर शुक्रवार की रात को हुई दो कारों की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ। एक कार चालक ने दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एंबुलेंस कर्मियों को बुला लिया। एंबुलेंस चालकों ने एंबुलेंस को सदर कोतवाली में खड़ा कर दिया।
शुक्रवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हकीकत नगर में एक व्यापारी अपनी लग्जरी कार से अपने घर जा रहा था। जब वह हकीकतनगर तिराहे पर पहुंचा तभी वहां 108 एंबुलेंस के जिला कोऑर्डिनेटर पद पर तैनात अधिकारी अपनी कार से आ गया। दोनों कारों में हल्की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। इस बात को लेकर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों ही एक दूसरे पर नशे में होने का आरोप लगा रहे थे। एंबुलेेंस के जिला पदाधिकारी ने इस दौरान 108 व 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस चालक अपनी-अपनी एंबुलेंस लेकर सदर कोतवाली में पहुंच गए और कोतवाली में एंबुलेंस खड़ी कर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अपने अधिकारी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारी पर कार्रवाई न होने पर चक्काजाम कर देने की चेतावनी दी। पुलिस ने दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। जिसमें एक आरोपी नशे की हालत में पाया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद एंबुलेंसकर्मी शांत हुए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।