{"_id":"5afb2cd24f1c1be4408b5850","slug":"81526410450-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियाड में चमके मेधावी सम्मानित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियाड में चमके मेधावी सम्मानित किए
Updated Wed, 16 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपियाड में चमके मेधावी सम्मानित किए
सहारनपुर। डीएवी सीएमसी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ओलंपियाड (कंप्यूटर, विज्ञान, गणित) में डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर के विद्यार्थियों ने चयनित होकर स्कूल और जनपद का नाम रोशन किया। चयनित छात्रों को मंगलवार को प्रधानाचार्य एके मोहन ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि ओलंपियाड में डीएवी के 1300 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें डीएवी स्कूल रसूलपुर के कक्षा सात के छात्र अर्जुन तोमर ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया। अर्जुन को टेबलेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी स्कूल के अनेक छात्रों ने हासिल किया। कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका पूजा भारद्वाज और प्रत्यक्षा बुद्धिराजा को भी सम्मानित किया गया।