{"_id":"5ae2264c4f1c1b9d098b6a2c","slug":"81524770380-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रश्नोतरी में भगत सिंह सदन जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रश्नोतरी में भगत सिंह सदन जीता
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भगत सिंह सदन जीता
देवबंद। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों में विज्ञान प्रश्नोत्तरी कराई गई। इसमें भगत सिंह सदन जीत गया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला दौर सुभाष सदन और भगत सिंह सदन के मध्य हुआ। इसमें भगत सिंह सदन पांच अंकों से विजयी रहा। दूसरे दौर की प्रतियोगिता आजाद सदन और लक्ष्मीबाई सदन के बीच हुई। इसमें लक्ष्मीबाई सदन सात अंकों से विजयी रहा। तीसरे और अंतिम दौर में भगत सिंह और लक्ष्मीबाई सदन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें 8 अंकों से भगत सिंह सदन विजयी रहा।
उप प्रबंधक हरप्रसाद सैनी और प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने छात्रों ने कहा कि यह विज्ञान का युग है। ऐसे प्रतियोगिताएं छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न कर उनका मानसिक विकास करती है। इस मौके पर शिवकुमार सैनी, अनिता सैनी, सुनिता चौधरी, निवेंद्र कुमार, राहुल शर्मा, अभिषेक सैनी, देवेंद्र प्रजापति, सुमित कुमार आदि रहे।