{"_id":"5aaab6574f1c1bbc758b5c78","slug":"81521137239-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों की तिथि निर्धारित करने को पत्रक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों की तिथि निर्धारित करने को पत्रक का विमोचन
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सनातन धर्म के संरक्षण के लिए गठित विप्र परिवार के सदस्यों ने त्योहारों की तिथि निर्धारित करने के लिए बनाए पत्रक का विमोचन किया।
चकाराता मार्ग स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विप्र परिवार के सदस्यों ने कहा कि प्रतिवर्ष त्योहारों और व्रत आदि को लेकर हिंदू समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। बहुत से त्योहार दो दिन मनाए जाते हैं। इसलिए विभिन्न पंचांग का अवलोकन कर त्योहार और व्रत की तिथि निर्धारित करने के लिए पत्रक तैयार किया गया। पत्रक को महानगर के सभी मंदिरों में वितरित किया जाएगा। ताकि भविष्य में त्योहारों को लेकर भ्रम की स्थिति ना उत्पन्न हो। पत्रक विमोचन के दौरान सांसद अनुज राहुल लखनपाल शर्मा, अध्यक्ष पंडित कमल नयन, मंत्री पंडित योगेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष पंडित मुरारी झा, पंडित विद्यासागर चूड़ामणि, पंडित शैलेंद्र तिवारी, प्रगीत कौशिक, आचार्य धर्मेंद्र दीक्षित, राकेश दीक्षित, अभिषेक कृष्णात्रेय, आचार्य अजय किरण, अवधेश तिवारी, रजनीश, राघवेंद्र स्वामी, दीपक अग्निहोत्री मौजूद रहे।