{"_id":"5a3c012a4f1c1bcf6d8b574a","slug":"81513881898-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों पर हो रहे हमलों की निंदा, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों पर हो रहे हमलों की निंदा, कार्रवाई की मांग
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
दलितों पर हो रहे हमलों की निंदा, कार्रवाई की मांग
देवबंद (सहारनपुर)। दलित समाज के लोगों ने दलितों पर हो रहे हमलों की निंदा करते हुए मामलों की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शुगर मिल स्थित नूरपुर चौराहे पर बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनीश कुमार ने कहा कि 17 दिसंबर को बुलंदशहर के थाना अहार में दलित युवती के साथ गैंगरेप के बाद अब चरथावल के लुहारी खुर्द गांव में दलित छात्रा और उसके भांजे की बेरहमी से की गई हत्या से साबित होता है कि दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। लेकिन शासन प्रशासन इन घटनाओं को अनदेखा कर रहा है। चेतावनी दी यदि दलितों पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो दलित समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। इस मौके पर राहुल, नरेश, अंकुर, राजेश, दीपक समेत बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद रहे।
वार्षिकोत्सव आज
देवबंद। मानव कल्याण मंच का 22वां वार्षिकोत्सव 22 दिसंबर को रणखंडी रोड स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित किया जाएगा। संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश जैन होंगे। समारोह अध्यक्ष व्यापारी नेता हुलाशराय सिंघल और उद्घाटन दून वैली के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता करेंगे।