{"_id":"5a2837b14f1c1b8b688b702c","slug":"81512585137-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बुधवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विचारों का आदान प्रदान किया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य रघुनाथ चौहान ने किया। मुख्य अतिथि एचआर इंटर कालेज गंगोह प्रधानाचार्य विजय कुमार ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए शिक्षक व अभिभावकों के बीच संवाद का होना बेहद जरूरी है। गोष्ठी में छात्रों के शैक्षिक, चारित्रिक, मानसिक, शारीरिक विकास में आवश्यक तत्वों का उन्नयन कैसे हो एवं वर्तमान परिवेश में छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रखने एवं उन्हें समाज के लिए उपयोगी सदस्य और उत्कृष्ट नागरिक के रूप में विकसित करने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अभिभावकों ने भी सुझाव दिए। बच्चों को मेहनत व लगन के साथ परीक्षा में सम्मलित होने की हिदायत दी गई। प्रधानाचार्य ने आगंतुकों का आभार जताते हुए अभिभावकों के सुझावों को अमल में लाने का आश्वासन। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता इंटर कालेज उमाही कला के उप प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह व संचालन नित्यानंद शर्मा ने किया। इस दौरान हरिओम त्यागी, धर्मवीर, ब्रजपाल सिरोही, सुभाष चौधरी, उषा देवी, मौसम देवी, गौरव मित्तल, कश्मीर सिंह, सुरेंद्र वत्स, रामपाल सिंह, अनुरंजन, नागेंद्र, मोनिका, छवि, अनिता आदि रहे।