{"_id":"59ff647e4f1c1b0d698b9a63","slug":"81509909630-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा हेम कुंड साहिब में प्रकाशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा हेम कुंड साहिब में प्रकाशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। गुरुनानक देव महाराज का प्रकाशोत्सव परंपरागत श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। दैदनौर स्थित गुरुद्वारा हेम कुंड साहिब में 20 दिन से जारी कार्यक्रम में क्षेत्र भर के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
बृहस्पतिवार को प्रभात फेरी के समापन उपरांत गुरुग्रंथ साहिब का पाठ आरंभ किया गया था। शनिवार को पाठ का श्रद्धा पूर्वक समापन कर दिया गया। पर्व को लेकर गुरुद्वारे को विद्युत झालरों की रोशनी और फूलमालाओं से सजाया गया था। अखंड पाठ के समापन के बाद रात्रि में दीवान सजाया गया, जिसमें गुरु नानक देव जी की वाणी, कथा और कीर्तन किया गया। भारी संख्या में आसपास के क्षेत्र की संगत ने भाग लिया। अरदास के बाद अटूट लंगर आरंभ हुआ जो देर रात तक चला। लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। हरजिंद्र सिंह महंगी, हैड ग्रंथी दलबीर सिंह, सेवादार देवेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, कुलवंत सिंह, जोरा सिंह, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। देर रात प्रकाशोत्सव कार्यक्रमों का श्रद्धा के साथ समापन कर दिया गया।