फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिना स्टापेज के देवबंद में रोकी जा रही थी बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन

बिना स्टापेज के देवबंद में रोकी जा रही थी बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन

Fri, 03 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिना स्टापेज के देवबंद में रोकी जा रही थी बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन
देवबंद (सहारनपुर)। बांद्रा टर्मिनल से चलकर हरिद्वार तक जाने वाले एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22917 अब देवबंद रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। अधिकारियों की माने तो पुरानी समय सारिणी में गलती होने के कारण उक्त ट्रेन पिछले करीब एक साल से देवबंद में बिना स्टॉपेज के रोकी जा रही थी।
विज्ञापन

एक नवंबर से लागू हुई नई समय सारिणी में बांद्रा टर्मिनल से चलकर हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 22917 (अप) का देवबंद रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं दिया गया है। सप्ताह में एक बार चलने वाली यह ट्रेन बृहस्पतिवार को 1.26 बजे देवबंद पहुंचती थी। जबकि उक्त ट्रेन का कंप्यूटर आरक्षण में स्टॉपेज भी नहीं दिया गया था। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि वर्किंग स्टॉपेज में मिस प्रिंट था। इसी गलती की वजह से उक्त बांद्रा टर्मिनल से चलकर हरिद्वार तक जाने वाली ट्रेन संख्या 22917 देवबंद में रुक रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार से उक्त ट्रेन बिना रुके ही हरिद्वार चली गई। उन्होंने बताया कि एक नवंबर से नई समय सारिणी में कई ट्रेनों के समय में कुछ बदलाव हुआ है। जिसे शीघ्र ही स्टेशन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दिया जाएगा। नई समय सारिणी में बांद्रा-टर्मिनल का समय नहीं दिया गया है। किसान व व्यापारी नेता मनोज सिंघल, युवा पंजाबी क्लब के अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी, गुरुद्वारा कमेटी के प्रेस सचिव इंदरपाल सिंह सेठी, समाजसेवी जनेश्वर सैनी आदि ने बांद्रा टर्मिनल का देवबंद में स्टॉपेज कटने पर रोष प्रकट किया है। उनका कहना है कि उक्त ट्रेन के देवबंद में रुकने से क्षेत्र के लोगों को हरिद्वार आने-जाने में सुविधा हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed