फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्याना के दोषियों को मिले फांसी की सजा नहीं तो योगी दें इस्तीफा: उलमा

स्याना के दोषियों को मिले फांसी की सजा नहीं तो योगी दें इस्तीफा: उलमा

Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
स्याना के दोषियों को मिले फांसी की सजा नहीं तो योगी दें इस्तीफा: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। बुलंदशहर के स्याना में हुई घटना को उलमा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस पर दुख का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि इंस्पेक्टर के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
विज्ञापन

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि इस समय देश का माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की जा रही है। बुलंदशहर के स्याना में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को चाहिए कि जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया और जांबाज इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को शहीद किया उन लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। सरकार अगर ऐसा नहीं करती तो योगी आदित्यनाथ को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि मुल्क संविधान से चलेगा और दूसरी तरफ बीजेपी से ताल्लुक रखने वाले लोग कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर कानून के रखवालों को भी नहीं बख्श रहे हैं। जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आमिल-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि बुलंदशहर में गुंडों की भीड़ ने जिस तरह पुलिस पर हमला किया उससे यह साबित होता है कि उन पर पुलिस को जरा भी खौफ नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ फिरकापरस्त राजनीतिक दल स्याना की वारदात को हवा देने का प्रयास कर रहे हैं और उसे हिंदू मुस्लिम से जोड़कर सोशल मीडिया पर तरह तरह की अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा पुलिस के उच्चाधिकारियों से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed