फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ताड़का ने मचाया जमकर उत्पात

ताड़का ने मचाया जमकर उत्पात

Wed, 10 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ताड़का ने मचाया जमकर उत्पात
ताड़का ने मचाया जमकर उत्पात
विज्ञापन

गंगोह/नागल/बड़गांव/नानौता/अंबेहटा (सहारनपुर)। गंगोह के श्रीरामलीला महोत्सव मंडल के तत्वावधान में चल रही प्रभु श्रीराम की लीलाओं के तहत सोमवार रात ताड़का वध लीला का बेहद शानदार मंचन किया गया। पवित्र कंकराली सरोवर परिसर में लीला से पूर्व मुख्य यजमानों ज्ञानेंद्र गर्ग, आदेश गोयल, संदीप गोयल, नीरज अग्रवाल, रामकुमार गर्ग, योगेश गर्ग, प्रकाश गोयल, राजेश गर्ग, सुशील ऐरन, सचिन गोयल, अखिल गर्ग, राकेश गोयल और सुमित कथूरिया ने पूजन सम्पन्न कराया। इसके उपरांत चेयरमैन प्रतिनिधि नोमान मसूद और श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा ने फीता काटकर लीला का उद्घाटन किया। संचालन मनोज गोयल और पूर्व वाइस चेयरमैन कश्यप कुमार फौजी ने किया। ताड़का अरविंद साड्ढा, राम नितिन गोयल, लक्ष्मण मयंक कश्यप और विश्वामित्र विजय गोयल ने शानदार अभिनय किया। श्री राम जन्म लीला के लिए अतुल गोयल टिंकू को सर्वश्रेष्ठ कलाकार चुना गया। इसके अलावा मोहल्ला सराय में हिंदु सभा सराय के तत्वावधान में धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया।
नागल में राम बारात धूमधाम से निकाली गई। राम बारात ब्लाक चौराहा, जीटी रोड, बस स्टैंड, मेन बाजार होते हुए वापस रामलीला भवन पर सम्पन्न हुई। राम बारात में सुंदर झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रही। बैंडबाजों ने अपनी धुनो से माहौल भक्तिमय बनाये रखा। इस अवसर पर हर्ष धींगड़ा, रजनीश नौसरान, लक्ष्मीचंद भगत, अशोक धीमान, संजय टांक, सनातन, शशि भूषण शर्मा, रामकुमार, सोनू, नाथीराम, भोजराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बड़गांव के शिव मंदिर में आयोजित श्री रामलीला के चौथे दिन सीता स्वयंवर का मनोहारी मंचन देख दर्शकगण भाव विभोर हो उठे। इससे पहले श्री रामलीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ डा. बृजपाल सिंह एवं प्रमोद राणा ने किया। मानव क्लब कल्याण समिति अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह राणा, मुकेश कुमार, नाथीसिंह, यशपाल सिंह, टीनू शर्मा, बिजेन्द्र, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। बड़गांव में राम बारात का शुभारंभ ग्राम प्रधान पति सुखपाल शर्मा ने भगवान राम की आरती से किया। समिति अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह राणा, धर्मपाल सिंह, मुकेश कुमार, नाथी सिंह, यशपाल सिंह, टीनू शर्मा, बिजेंद्र, मांगेराम, शिव कुमार शर्मा सहित थानाध्यक्ष संजीव कुमार भारी फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानौता में राम बारात का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत सभासद सन्नी राणा और अशोक राणा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें पुष्पेंद्र भारद्वाज, राकेश वर्मा, जिनेंद्र जैन, सुरेंद्र वर्मा, अशोक तागरा, कैलाश गुप्ता, राजकुमार कालड़ा, पुष्पेंद्र भटनागर, रोबिन जैन, अंकुर जैन, कंवर सैन जैन, अजय वर्मा, जगपाल सिंह, डिंपल वर्मा, सोनू वर्मा, सुभाष गिलोरी, राजकुमार वर्मा, अरविंदर सिंह काका, अरविंद सिसौदिया, मनोज जैन, रामकुमार गुप्ता, भोला नामदेव रहे।

अंबेहटा में भव्य श्रीराम बारात निकाली गई। रामबारात रामलीला भवन से प्रारंभ हुई तथा मेन बाजार सहित कस्बे के अनेक मार्गों से होते हुए जनकपुरी पहुंची। जहां राजा जनक ने भगवान राम को तिलक किया। समिति के प्रधान सुरेश छलेरिया, संदीप कश्यप, अरुण जैन, नरेश गोयल, सुभाष कश्यप, राकेश शर्मा, अजय रूहेला, हिमांशु शर्मा, रामा कश्यप, अजय गुप्ता, सुरेंद्र अरोडा, ईसम सिंह मूंगा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed