फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धूमधाम से मनाया दसलक्षण पर्व

धूमधाम से मनाया दसलक्षण पर्व

Mon, 24 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया दसलक्षण पर्व
सहारनपुर। जैन समाज ने धूमधाम से दशलक्षण पर्व मनाया। जैन मंदिरों में भव्य रूप से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व के दसवें दिन अनंत चौदस पर जैन मंदिरों में जैन समाज के लोगों ने बैंडबाजों के साथ श्रीजी के दर्शन किए। इंद्र के रूप में धोती कुर्ता पहनकर लोग जल लेने जैन फाटक और दीनानाथ बाजार स्थित जैन मंदिर पहुंचे। मंदिरों में भगवान श्रीजी का अभिषेक किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन का पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। पार्षद बनने पर मानसिंह जैन और मनोज जैन का अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि समाज की एकता ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एकजुट होने पर ही समाज को मजबूती मिलेगी। उन्होंने राकेश कुमार जैन को भाजपा महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। कहा कि इस वर्ष गजरथ रथोत्सव यात्रा का आयोजन 28 अक्टूबर से दो नवंबर तक चलेगी। रथोत्सव यात्रा इस वर्ष की टोली गुलाबांन बड़तला यादगार की पंचायती होगी। दीदी सरिता और बबीता ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि दसलक्षण का जैन समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। दस दिन तक हम लोगों ने त्याग और तपस्या करके अपने जीवन को सफल बनाया है। श्रीपाल जैन, चंद्र कुमार जैन, श्रेयांश जैन, अनिल जैन ,संदीप जैन, विजेंद्र जैन, सुदेश जैन, अरुण जैन, संजीव जैन, राजा जैन, मनोज जैन, मान सिंह जैन, मनोज जैन, राजीव जैन, देव कुमार जैन, दीपक जैन, अनिल जैन, मुकेश जैन, प्रमोद ,संजय जैन, विशाल जैन, अरुण जैन, टीटी जैन, अमित जैन दादू ,वैभव जैन ,इशु जैन, सुधीर जैन आदि मौजूद रहे।

मुस्लिम समाज के लोगों ने किया स्वागत
सहारनपुर। शोभायात्रा जब मोहल्ला संगियान से चौधरिया जैन मंदिर के लिए चली तो रास्ते में छोटा इमाम बारगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन को पगड़ी पहनाई। अजहर जैदी, ख्वाजा नदीम, आसिफ जैदी, नदीम, शादाब, आसिफ जैदी, हैदर जैदी, तहजीब हैदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed