{"_id":"5b73274742c79229003adbde","slug":"71534273351-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला रोड पर अवैध निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला रोड पर अवैध निर्माण सील
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अंबाला रोड पर अवैध निर्माण सील
सहारनपुर। अंबाला रोड पर अवैध रूप से निर्मित 24 दुकानों वाले निर्माण स्थल को मंगलवार सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम संबंधित थाने की पुलिस को लेकर पहुंची थी। इसके चलते निर्माणकर्ता कोई विरोध नहीं कर सके। हालांकि प्राधिकरण पहले भी इस भवन को सील कर चुका है, मगर निर्माणकर्ता सील के बावजूद निर्माण करता रहा।
विकास प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि अंबाला रोड पर शिवानी पत्नी गौरव अग्रवाल, हरिप्रकाश मित्तल पुत्र ज्योति प्रसाद द्वारा कारगी पटरी अंबाला रोड पर करीब 800 वर्ग गज भूखंड के मध्य भाग में रास्ते का निर्माण करते हुए 24 दुकानें बनाई जा रही हैं। इस निर्माण के विरुद्घ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धाराओं की कार्यवाही पूर्व में की जा चुकी है। ऐसे में निर्माण को सील करने के लिए 14 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी। मंगलवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर सभी 24 दुकानों और उनसे संबंधित सुविधाओं को सील किया है।