{"_id":"5b4a4cb04f1c1b4d748b4b6b","slug":"71531595952-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत चंडिपाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत चंडिपाठ
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर। गांव संभालकी गुर्जर में शनिवार को 11 दिन तक चलने वाले शतचंडी एवं नव कुंडीय महायज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हो गया। पहले दिन नवग्रहों और समस्त देवी देवताओं का आह्वान करने के साथ ही हवन कुंड में आहुतियां डाल कर विश्व कल्याण की कामना की।
यज्ञाचार्य पंडित मनीष पाठक शास्त्री और कर्मकांडी पंडित अंकित कुमार शर्मा की अगुवाई में शुरू हुए यज्ञ में 11 ब्राह्मणों द्वारा वेदमंत्रों का पाठ किया जा रहा है। यज्ञ प्रतिदिन सुबह आठ से दुपहर दो बजे तक आयोजित किया जाएगा। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ के लिए बनाए गए नौ कुंडों में आहुतियां डाल कर विश्व कल्याण की मंगल कामना की। इस दौरान यज्ञमान के रुप में नाथीराम सैनी हरोड़ा, राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट, राजकुमार मित्तल, राजीव बंसल छुटमलपुर, अशोक गुप्ता, मुकेश यादव, मोहित बंसल छुटमलपुर, रणजीत यादव, रामनरेश यादव, राजपाल यादव आदि शामिल रहे।