फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सलमान के शो में सहारनपुर की बेटी शमा परवीन का धमाल

सलमान के शो में सहारनपुर की बेटी शमा परवीन का धमाल

Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सलमान के शो में सहारनपुर की बेटी शमा परवीन का धमाल
सलमान के शो में सहारनपुर की बेटी शमा परवीन का धमाल
विज्ञापन


सहारनपुर। सोनी टीवी पर प्रसारित होने जा रहे सलमान खान के शो दस का दम में सहारनपुर की बेटी ने धमाल मचाया है। सहारनपुर के खानआलमपुरा निवासी महमूद अली और जुबैदा बेगम की बेटी शमा परवीन इस शो में चार जून को सलमान खान के सवालों के जवाब देती नजर आएंगी। शमा परवीन ने इस शो में अच्छी खासी रकम भी जीती है।

खानआलमपुरा के शाहजहानी मस्जिद वाली गली निवासी महमूद अली की बेटी शमा परवीन ने एएम के बाद इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। शमा परवीन देश भर के हजारों लोगों को पछाड़कर आगे तक पहुंची है। शमा परवीन के बड़े भाई मंसूब ने बताया कि शमा परवीन फिल्म स्टार सलमान खान की बड़ी फैन है। सलमान को पहली बार रूबरू देखकर वह नर्वस थी, मगर सलमान खान ने उसका हौसला बढ़ाया। शमा परवीन ने सलमान खान द्वारा पूछे गए ज्यादातर सवालों के सही जवाब दिए और अच्छी खासी रकम जीती है। मगर एग्रीमेंट से बंधे होने की वजह से शो से पहले रकम को खोला नहीं जा सकता है। शमा के साथ उनकी मां जुबैदा बेगम और पति इमरान भी गए हैं। यह शो चार जून को प्रसारित होगा। शमा परवीन बरेली की बहू भी हैं। उनकी शादी पिछले ही वर्ष बरेली निवासी इमरान के साथ हुई थी। बेटी के इतने बड़े शो में पहुंचने से पिता महमूद अली, भाई मंसूब अली और जुबैर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed