फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिलाएं हमारे राष्ट्र का गौरव

महिलाएं हमारे राष्ट्र का गौरव

Sat, 10 Mar 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं हमारे राष्ट्र का गौरव
महिलाएं हमारे राष्ट्र का गौरव
विज्ञापन

गंगोह। शोभित विवि में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही राष्ट्र का सशक्तिकरण होगा।

सेमिनार का शुभारंभ कुलपति डा. दुर्ग विजय राय, प्रति कुलपति डा. डीके कौशिक एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कुलपति डा. राय ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि शोभित विश्व विद्यालय भी बालिकाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार प्रयासरत है। विश्वविद्यालय बालिकाओं को छात्रवृत्ति देकर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान कर रहा है। प्रति कुलपति ने कहा कि महिलाएं हमारे राष्ट्र का गौरव है। कुलसचिव डा. महिपाल सिंह ने कहा कि हमें अपनी बेटियों पर गर्व करना चाहिए। महिला सब इंस्पेक्टर स्वाति बालियान ने छात्राआें को आत्मरक्षा के उपाय बताए। एंटी रोमियो दल प्रभारी सब इंस्पेक्टर सतवीर सिंह अत्री ने छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 एवं डायल 100 की जानकारी देने के साथ ही हेल्प लाइन मोबाइल साफ्टवेयर के बारे में बताया। केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर, भारत एक नई सोच की प्रबंधक एडवोकेट सुमन सैनी एवं चेयरमैन डा. ओमपाल सैनी ने भी विचार रखे। संचालन डा. प्रशांत कुमार ने किया। छात्रा प्रभसिमरन कौर ने कविता प्रस्तुत की। कुलदीप कुमार ने आभार जताया। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed