फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया

Mon, 15 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

सहारनपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में तहसील तथा जिला स्तर पर विजयी मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेखाधिकारी माध्यमिक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शांतिकुंज द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बच्चों को अपनी संस्कृति का ज्ञान कराने का प्रयास किया जाता है। बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के लिए यह परीक्षा एक सशक्त माध्यम है। छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की परीक्षाओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने परीक्षा में सफल बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन

सेवा भारती के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि भारतीय संस्कृति का ज्ञान कराने के लिए शांतिकुंज द्वारा समय-समय पर इस तरह की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता रहा है, जिस का लाभ छात्रों को मिलता रहा है। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संयोजक सुशील त्यागी ने कहा कि जनपद के 124 विद्यालयों के करीब 12 हजार छात्र/छात्राओं ने इस परीक्षा में हिस्सेदारी की थी। कार्यक्रम को वंदे मातरम मिशन के संयोजक विजयकांत चौहान, नरेश विश्नोई, आरएन शर्मा, श्याम कुमार सैनी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आर्यन कुमार, आंचल, वसुंधरा देवी, गोल्डी, कनक शर्मा, ऋषभ कुमार, प्रशांत शर्मा को पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सौरभ, भीष्म कुमार, ऋतिक शर्मा, आयुषी, आर्यन, पूजा, कीर्ति शर्मा, सौरभ राही तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विवेक, अंशिका, संजन, प्रियांशु, शुभम कुमार, प्राची, अंजली, संजय को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बिजेन्द्र दीक्षित, मुकेश गुप्ता, ओमप्रकाश, रविन्द्र गुप्ता, पद्म कुमार आदि थे। संचालन मनोज सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed