{"_id":"5a3d54a74f1c1b0b788b4615","slug":"71513968807-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल अधिकारियों का घेराव करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल अधिकारियों का घेराव करेंगे किसान
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के गन्ना किसानों ने चीनी मिल में भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें किसानों के बकाया भुगतान नहीं होने पर चीनी मिल के अधिकारियों का घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
शुक्रवार को हुई बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. अजब सिंह ने कहा कि वह पिछले काफी समय से चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से गन्ना किसानों के पिछले बकाया के भुगतान की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन चीनी मिल जीएम द्वारा आश्वासन के बाद भी किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया। बैठक के दौरान किसानों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 26 दिसंबर को संगठन के नेतृत्व में गन्ना किसानों द्वारा चीनी मिल के अधिकारियों का घेराव करते हुए चीनी मिल को बन्द किया जाएगा। उन्होंने कहा आंदोलन तब तक चलेगा जब तक किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान नहीं कर दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व उपसभापति कंवर सिंह, मुल्कीराम, जिन्दा हसन, जवाहर सिंह कातला, जसबीर सिंह, गौरव राणा, श्याम सिंह, मनोज कुमार, सोराज सिंह, रविन्द्र त्यागी, पवन सिंह, राजकुमार, राजवीर सिंह आदि गन्ना किसान रहे।