फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खेल और संगीत में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

खेल और संगीत में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खेल और संगीत में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
सहारनपुर। जनता रोड स्थित एक्मे ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को उड़ान नाम से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों के बीच खेल गतिविधियां कराई गईं। इसके अलावा रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ। विद्यार्थियों ने दोनों ही आयोजनों में अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक डॉ. विरेशराज शर्मा और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी रहे। उद्घाटन मुकेशचंद मिश्रा, जुबेर आलम और गरिमा ठक्कर ने किया। सबसे पहले बच्चों ने गणेश वंदना पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद सभी कक्षाओं के बच्चों ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हुए खुद को साबित किया। रंगारंग कार्यक्रम के तहत नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी गई। नाटिका के माध्यम से कुरीतियों पर प्रहार किया। प्रधानाचार्य गरिमा ने वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. संजीव मिगलानी ने बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस मौके पर रुचिता, गिन्नी, श्वेता, इला, दीप्ति, निधि, मीनू, मोनिका, सिया, वैशाली, सोनल, रुमाना, नंदिनी, वर्षा, जमीर इकबाल, मोहित, रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed