{"_id":"5a20537b4f1c1b8b688b5f3b","slug":"71512067963-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर वोटों के गणित उलझे रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर वोटों के गणित उलझे रहे प्रत्याशी
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर वोटों के गणित उलझे रहे प्रत्याशी
गंगोह (सहारनपुर)। नगरपालिका अध्यक्ष और 25 वार्ड सभासदों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी और समर्थक वोटों के गणित में उलझे रहे। सभी प्रत्याशी अपने हिसाब से आंकड़ों को जोड़कर अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
बता दें कि नगरपालिका परिषद के चेयरमैन एवं 25 वार्ड सभासदों के लिए लगभग 27 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी प्रत्याशी धर्म एवं जातिगत आंकड़ों के अलावा बिरादरियों के हिसाब से अपने पक्ष में जीत के दावे कर रहे हैं। भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने प्रत्याशियों और भाजपाइयों से चर्चा करते हुए मुस्लिम मतों के विभाजन के साथ ही पार्टी को कुछ मुस्लिम मतों के भी मिलने की आशा जताई। उधर, पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता नोमान मसूद ने करीब 12 हजार मत मिलने की बात कहते हुए जीत का दावा किया।
उन्होंने भाजपा को दूसरे एवं सपा को तीसरे नंबर पर बताया। सपा नेता असदुल्लाह अजमेरी ने भी सपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया और कांग्रेस से मुकाबला बताते हुए भाजपा को तीसरे नंबर पर बताया। रालोद प्रत्याशी के प्रतिनिधि हाजी सलीम कुरैशी ने भी सर्व समाज के समर्थन का दावा कर जीत की संभावना जताई।