फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पहले मेयर चुनने के लिए पहली बार वोट डालने का रहा जोश

पहले मेयर चुनने के लिए पहली बार वोट डालने का रहा जोश

Wed, 29 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पहले मेयर चुनने के लिए पहली बार वोट डालने का रहा जोश
सहारनपुर। सहारनपुर का पहला मेयर चुनने के लिए लोगों ने खूब उत्साह दिखाया। नगर पालिका से नगर निगम का दर्जा पाने वाले सहारनपुर में दस साल बाद अपना मेयर चुनने का मौका लोगों को मिला। ऐसे में युवाओं ने पूरा जोश दिखाया। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवा उत्साह से लबरेज नजर आए। पहले मेयर के लिए पहली बार वोट डालने के लिए पहुंचे युवाओं ने इस चुनावी महोत्सव में भागेदारी की।
विज्ञापन

सहारनपुर के लोग पहली बार अपना मेयर चुनने जा रहे हैं। अपने शहर के मेयर के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। दस साल से इंतजार के बाद पहली बार अपने मत का प्रयोग करने को लेकर युवाओं में क्रेज नजर आया।
विज्ञापन

ग्राम सड़क दूधली निवासी गुलिस्तां वाट डालने के बाद चहकती हुई बूथ से बाहर आईं और अपनी उंगली पर लगी स्याही को सभी को दिखा रही थी। उसने कहा कि एक तो उनका गांव नगर निगम में शामिल हो गया है और वह शहर की हद में आ गए हैं। उस पर शहर के पहला मेयर चुनने में वह शामिल हो रहे हैं। वोट देकर उसे काफी खुशी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दूधली के ही शादाब बोले की शहर का मेयर चुनने के लिए उन्होंने भी अपना योगदान दिया है। इसकी खुशी वह अपने आप में महसूस कर रहे हैं। मेयर के लिए वोट डालने के बाद अब लग रहा है कि वह भी जिम्मेदार नागरिक बन चुका है।
रेलवे कालोनी निवासी प्रियंका कहती हैं कि लोगों को सिर्फ वोट डालने की बात सुनती रहती थी। पहली बार वह वोट डालने के लिए बूथ तक पहुंची। वोटिंग मशीन तक पहुंचते-पहुंचते क्रेज बढ़ता गया। बटन दबाने के बाद भी वह देखती रही कि उसका वोट डल चुका है।
अर्जुन कालोनी निवासी लक्षिता कहती हैं कि उन्होंने पहली बार वोट डाला है। उन्हें वोट डालकर काफी खुशी हो रही है। वोट डालने से पहले वह काफी उत्साहित थी। उन्होंने अपने शहर के विकास के लिए वोट डालकर अपना मेयर चुनने की प्रक्रिया में सहयोग किया है।
मिशन कंपाउंड निवासी वमेशा एनकर कहती हैं कि पहली बार वोट डालने की खुशी महसूस कर रही हूं। वोट देने के लिए वह सुबह से ही उत्साहित थी। अपने परिवार के साथ बूथ पर पहुंची। वह योग्य उम्मीदवार को अपना वोट देकर अपने शहर के विकास के लिए योगदान कर रही है।
रायवाला निवासी मो. अनस कहते हैं कि वह पहली बार वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित था। लाइन में लगकर जब वह बूथ के अंदर पहुंचा तो कुछ अजीब सा डर भी लग रहा था। लेकिन वोट डालने को लेकर काफी जोश था। वोट डालकर ऐसा लगा जैसे कोई मैच जीत लिया हो।
निसार रोड निवासी हुदा कहती हैं कि मुझे बहुत खुशी हुई जब उसका पहली बार वोट डालने को मौका मिला। वोट डालने को लेकर इतना उत्साह था कि आज वह सुबह जल्दी ही जाग गई। वोट डालने के बाद उसे बहुत खुशी मिली है।

रायवाला निवासीह आयशा कहती हैं कि वह कल से ही वोट डालने को लेकर उत्साहित थी। उसे जब पर्ची मिली तो उसे लगा कि जैसे उसे काफी बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। आज उसने पहली बार वोट डाला है। वोट डालकर उसे काफी अच्छा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed