फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुबह मुस्लिम इलाके में तो दोपहर बाद हिन्दू इलाकों में दिखा उत्साह

सुबह मुस्लिम इलाके में तो दोपहर बाद हिन्दू इलाकों में दिखा उत्साह

Wed, 29 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
सुबह मुस्लिम इलाके में तो दोपहर बाद हिन्दू इलाकों में दिखा उत्साह
सहारनपुर। नगर पालिका से नगर निगम बने सहारनपुर में करीब दस साल बाद हुए निकाय चुनाव में लोगों ने जोश के साथ भागेदारी की। मतदान केंद्रों पर दिनभर लाइन लगी रही। सुबह मुस्लिम मतदाताओं ने जोश दिखाया और दोपहर तक मतदान केंद्रों को भरे रखा, जबकि हिंदू इलाकों में दोपहर में मतदाताओं की लाइन लंबी होती चली गई। देर शाम तक मतदान होता रहा।
विज्ञापन

शहर के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह ठीक साढ़े सात बजे मतदान शुरू करा दिया गया। मुस्लिम इलाकों में सुबह से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। पुरुषों के साथ-साथ मुस्लिम महिलाओं ने मतदान में पूरा जोश दिखाया। कंबोह का पुल, इंद्रा चौक, खाताखेड़ी, सिराज कालोनी, रशंघड़ों का पुल, नदीम कालोनी, मंडी समिति रोड, इंडस्ट्रियल इस्लामियां इंटर कॉलेज, कमेला कालोनी, ढोली खाल, पीर वाली गली, खान आलम पुरा, मंडी शिवपुरी, रायवाला समेत अधिकांश मुस्लिम इलाकों में मतदाता सुबह से ही उत्साह में नजर आए। दोपहर 1 बजे से पहले ही अधिकांश बूथों पर 50 प्रतिशत तक मतदान हो गया। दोपहर बाद इन इलाकों के बूथों पर लाइन छोटी होती चली गई।
विज्ञापन

उधर, हिंदू इलाकों में सुबह मतदान केंद्रों पर अधिक जोश नजर नहीं आया। कई बूथों पर तो सुबह 9 बजे तक 15-20 मतदाता ही पहुंच सके। हकीकत नगर, नुमाइश कैंप, माधो नगर, बेरीबाग, शारदा नगर, खलासी लाइन, मिशन कंपाउंड, रेलवे कालोनी, रामनगर, पठानपुरा, नेहरू मार्केट, गोशाला रोड, भूतेश्वर नगर समेत कई इलाकों में सुबह सर्द मौसम में वोटरों का उत्साह भी ठंडा रहा। इन बूथों पर सुबह 9 बजे तक 5 से 8 प्रतिशत भी मतदान नहीं हो पाया। लेकिन, जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, मतदाताओं का जोश बढ़ता गया। दोपहर होते-होते इन बूथों पर भी लंबी-लंबी लाइन लग गईं और चुनावी माहौल गर्मा गया। शाम तक बूथों पर लंबी लाइन लगी रहीं। मतदान खत्म हुआ तब तक मतदाता अपना काम कर चुके थे। अच्छा खासा मतदान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed