{"_id":"59bd831c4f1c1b1f688b4f31","slug":"71505592092-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा लंकेश ने व्यापारियों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा लंकेश ने व्यापारियों पर लगाया जुर्माना
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा लंकेश ने व्यापारियों पर लगाया जुर्माना
सहारनपुर। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा बेहट अड्डा बस स्टैंड के निकट श्री रामलीला मैदान पर आयोजित रामलीला का उद्घाटन जिलाधिकारी पीके पांडेय व एसएसपी ने संयुक्त रूप से पूजन कराकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूजन पंडित लोकेश दीक्षित ने कराया। वृंदावन से आए कलाकारों ने द्वारा नारद मोह लीला का सफल मंचन किया गया।
शनिवार को चिलकाना मार्ग स्थित श्री रामलीला भवन से राजा लंकेश की सवारी निकाली गई। जो मोरगंज बाजार चौक फव्वारा, सराफा बाजार, केसरान बाजार से होती हुई पुराना बजाजा पहुंची, जहां काल लीला का सफल मंचन किया गया। सबसे आगे काला ध्वज, दो घोड़े, कमेटी का बैनर, मुंशी का ठेला, बैंड एवं उसके बाद हाथी पर राजा लंकेश अपने मंत्री के साथ विराजमान थे। राजा लंकेश ने अपने मुंशी के साथ नगर भ्रमण करते हुए विभिन्न बाजारों में व्यापारियों का लेखा-जोखा चेक किया। भारत सरकार द्वारा लागू जीएसटी द्वारा विभिन्न टैक्स लगाए और गड़बड़ी करने वाले व्यापारियों पर जुर्माना लगाया। हलवाई हट्टा पहुंचने पर लंकेश का काल से युद्घ हुआ और राजा लंकेश काल को जंजीरो से बांधकर ले गए। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल, अमित गुप्ता, मनूज तायल, सचिन गोयल, नीरज गर्ग, दीपक अग्रवाल, अमित शर्मा, अंशुल अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, हितेष गर्ग, आलोक अग्रवाल मौजूद रहे। नवयुग श्री रामलीला कमेटी गांव मनोहरपुर दिल्ली रोड पर श्री रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि रोहित मल्होत्रा व गौरव मल्होत्रा ने किया। दीप प्रज्ज्वलित धीरज सैनी ने किए। अशोक सैनी, सुशील त्यागी, भरत लाल सैनी, शिवराज, रणधीर सिंह, ललित सैनी, अशोक कुमार, नाथीराम, प्रदीप सैनी मौजूद रहे। श्री कृष्णा राम नाटक क्लब जुबली पार्क द्वारा भव्य ध्वज शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा जाफर नवाज बारात से प्रमुख बाजारों से होती हुई रामलीला स्थल जुबली पार्क पहुंची। ध्वज वाहक बनने का सौभाग्य गुलशन ढींगड़ा को प्राप्त हुआ। यात्रा में सबसे आगे बैंडबाजों संग भगवान श्री गणेश की स्वारी चल रही थी। इस दौरान प्रधान महेंद्र तनेजा, विवेक दुआ, राजकुमार नरूला, रम्मी धवन, विवेक मनोचा, अशोक खुंगर, अमित गांधी, चंद्रमोहन अरोड़ा, हरीश भटेजा, अनिल अरोड़ा, कपिल मल्होत्रा, कमल मल्होत्रा, अरुण नरूला मौजूद रहे।