{"_id":"59a465fb4f1c1b9d018b45dd","slug":"71503946235-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने बीडीओ को दिया छह सूत्रीय ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने बीडीओ को दिया छह सूत्रीय ज्ञापन
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार सेवकों ने बीडीओ को दिया छह सूत्रीय ज्ञापन
फोटो-1
बेहट (सहारनपुर)। ग्राम रोजगार सेवक संघ की ब्लाक साढ़ौली कदीम इकाई द्वारा सोमवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर 30 अगस्त को ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किए जाने के बारे में अवगत कराया गया।
ब्लाक अध्यक्ष चौधरी योगेश कुमार की अगुवाई में ब्लाक के रोजगार सेवक साढ़ौली ब्लाक कार्यालय पहुंचे और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रोजगार सेवकों का कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर पंचायत राज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 14वें वित्त आयोग योजनांतर्गत प्रस्तावित पंचायत सहायकों की भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने तथा इस पद पर निर्धारित कार्य में रोजगार सेवकों से कार्य लिए जाने, विगत दस माह से लंबित मानदेय का भुगतान किए जाने, ग्राम रोजगार सेवकों को ग्राम पंचायत के नियंत्रण से मुक्त करके पत्र प्रस्ताव के आधार पर पद वंचित किए गए रोजगार सेवकों को बहाल किए जाने, ग्राम रोजगार सेवकों के जॉब चार्ट में मनरेगा के अतिरिक्त अन्य कार्यों को जोड़कर योगदान लिए जाने, प्रदेश के समस्त रोजगार सेवकों के मानव संसाधन एवं अन्य सुविधाओं की पूर्ति हेतु सेवा नियमावली बनाए जाने आदि मांगों को लेकर 30 अगस्त को ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रवेश कुमार, हरपाल, भजन सिंह, आशुतोष, नियम कुमार, अकबर अली, फुरकान अहमद, राजेश कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, रजनीश गर्ग, मुकेश, शहजाद, अंकुर, ब्रिजेश गुप्ता, मो. शफात अली, सतेंद्र कुमार, आदेश कुमार, महावीर सिंह, मोहम्मद तालिब, राजकुमार आदि रोजगार सेवक शामिल रहे।