{"_id":"65f49a52d859d1a62c0667e4","slug":"70-year-old-man-cuts-his-delicate-body-part-after-being-accused-of-molestation-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-120236-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छेड़छाड़ का आरोप लगने पर 70 साल के बुजुर्ग ने काटा नाजुक अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छेड़छाड़ का आरोप लगने पर 70 साल के बुजुर्ग ने काटा नाजुक अंग
Sat, 16 Mar 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
नागल(सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में चौंकाने वाली घटना हुई है। छोटे भाई ने पत्नी से छेड़छाड़ करने का आरोप 70 साल के अविवाहित बड़े भाई पर लगा दिया। इससे क्षुब्ध बुजुर्ग भाई ने नाजुक अंग काट लिया। पीड़ित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना शुक्रवार की दोपहर की है। क्षेत्र के गांव में दो सगे भाई रहते हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। बड़े भाई की उम्र करीब 70 साल है, जो अविवाहित है। छेड़छाड़ के आरोप से क्षुब्ध होकर बुजुर्ग ने अपने मकान में जाकर धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट काट लिया। थोड़ी देर बाद मामले का पता चला तो बुजुर्ग का भतीजा वहां पहुंचे। कमरे के अंदर बुजुर्ग लहूलुहान हालत में पड़ा था और पास में ही ब्लेड भी पड़ा मिला। आनन-फानन में घायल को नागल के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुजुर्ग का उपचार चल रहा है। बुजुर्ग के कई टांके आए हैं, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण हालत गंभीर बनी है।
यह भी चर्चा
ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग अविवाहित है। उसके नाम पर कुछ जमीन भी है। गांव में चर्चा है कि छोटा भाई उसकी जमीन और मकान अपने नाम कराना चाहता है, जिसे लेकर अक्सर झगड़ा होता है।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग के भतीजे ने इस मामले में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-ज्ञानेश्वर बौद्ध, थाना प्रभारी नागल