{"_id":"5bfee04dbdec2241ab338d04","slug":"61543430221-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक महापौर कार्यालय में बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे होगी। बैठक में पुनरीक्षण बजट 2018-19 के साथ ही अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। व्यय के कुछ बिंदुओं को लेकर कई पार्षदों को आपत्ति है, जिस कारण बैठक में हंगामा होने के आसार हैं।
कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने बताया कि पुनरीक्षित बजट में कई खामियां हैं, जिनको लेकर वह आपत्ति दर्ज कराएंगे। इसके अलावा कुछ पार्षदों को एजेंडे के बिंदु संख्या 88 और 89 पर भी आपत्ति है। बिंदु 88 खनन पार्किंग के ठेके से जुड़ा है, जबकि 89 मंडी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा खाली कराई गई 23 बीघा जमीन से जुड़ा है। यह जमीन भारत सरकार की है, जिसकी देखरेख नगर निगम करता है। कुछ दिन पूर्व कमिश्नर, डीएम और विकास प्राधिकरण ने उक्त भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था, जो स्वीकार कर लिया गया था, मगर नगर निगम की आपत्ति के बाद उक्त भूमि फाइनल नहीं हो सकी। अब नगर निगम उक्त भूमि का इस्तेमाल व्यावसायिक रूप में करने का निर्णय लिया है। हालांकि कुछ समय पहले नगर निगम ने उक्त भूमि पर पार्क बनाने की बात कही थी। उक्त बंदु को लेकर भी पार्षदों को आपत्ति है।