फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बैठकों तक ही सिमट कर रह गई स्मार्ट सिटी योजना

बैठकों तक ही सिमट कर रह गई स्मार्ट सिटी योजना

Wed, 26 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बैठकों तक ही सिमट कर रह गई स्मार्ट सिटी योजना
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना बैठकों तक सिमट कर रह गई है। योजना में सहारनपुर के चयन के आठ महीने बाद भी धरातल पर कोई काम नजर नहीं आया है। इतना ही नहीं, पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट) के चयन के डेढ़ महीने बाद भी डीपीआर तैयार नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारी दिसंबर माह तक डीपीआर तैयार हो पाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में 2019 से पहले योजना पर काम शुरू हो पाने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन

योजना को शुरू हुए करीब साढ़े चार साल बीत चुके हैं। सहारनपुर योजना के लिए दौड़ में पहले साल से ही शामिल रहा है। मगर तीन बार प्रस्तावों में भारी खामियों की वजह से सहारनपुर का चयन नहीं हो पाया। चौथी बार सहारनपुर को सफलता मिली। 19 जनवरी 2018 को जारी हुई चयनित शहरों की सूची में सहारनपुर का नाम पाकर सहारनपुर निवासी गदगद थे। मगर 19 जनवरी से आज तक यानी आठ महीने में केवल बैठकें और कमेटियों का ही गठन किया गया है। अफसरों का कहना है कि पीएमसी के चयन के बगैर कोई कार्य नहीं हो सकता है, क्योंकि डीपीआर बनाने का काम पीएमसी ही करेगी। मगर पीएमसी के गठन को भी डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत चुका है। पीएमसी के गठन के तुरंत बाद कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों और पीएमसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 15 दिन में डीपीआर बनाने के निर्देश दिए थे। मगर आज तक डीपीआर बनाने का काम कंपलीट नहीं हो सका है। स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि डीपीआर कंपलीट करने के लिए दिसंबर 2018 तक का समय मिला है। जाहिर है कि डीपीआर पर काम कंपलीट हुए बिना धरातल पर काम नहीं होगा। ऐसे हालात में 2019 से पहले धरातल पर काम शुरू होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

सर्वे के लिए पीएमसी की टीम सहारनपुर पहुंची
स्मार्ट सिटी योजना के तहत कुछ समय पहले सर्वे किया गया था। जिसमें नगर निगम के अधिकारियों ने पीएमसी के प्रतिनिधियों को शहर के भौगोलिक क्षेत्र से रूबरू कराया। विभागीय सूत्रों ने बताया कि पीएमसी की एक और टीम शहर के सर्वे के लिए सहारनपुर पहुंची है। यह टीम ट्रैफिक जंक्शन के लिए सर्वे करेगी, जो योजना के लिए चिह्नित क्षेत्र में होगा। सूत्रों ने बताया कि टीम शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की संभावनाओं को तलाशेगी, जिसपर बाद में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में तीन दिवसीय बैठक
स्मार्ट सिटी योजना के तहत दिल्ली में तीन दिवसीय बैठक चल रही है, जो 24 से 26 सितंबर तक चलेगी। सहारनपुर से नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं, जो अभी तक की प्रगति रिपोर्ट भी वहां रखेंगे। नगरायुक्त के दिल्ली से लौटने के बाद योजना के कार्यों में गति आने की उम्मीद की जा रही है।

-----------------------------------------
स्मार्ट सिटी योजना पर काम चल रहा है। सर्वे के लिए टीम पहुंची है। नगरायुक्त भी दिल्ली में बैठक में शामिल होने गए हैं। वहां से जैसे दिशा निर्देश मिलेंगे उनके अनुरूप काम किया जाएगा। डीपीआर बनाने का कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- जितेंद्र केन, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी सहारनपुर/मुख्य अभियंता निर्माण नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed