{"_id":"5b7b0f8442c79246725ba6bc","slug":"61534791556-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली को लेकर प्रदर्शन
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डूडा में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली और पूर्ति विभाग पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के जिला महासचिव संजय वालिया के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि डूडा की ओर से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों की बजाए अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिलकाना में पक्के मकान वाले लोगों को मिलीभगत से योजना का लाभ दे दिया गया है। उन्होंने इसमें डूडा के अधिकारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया। उन्होंने योजना में धांधली की जांच कराने की मांग की। उन्होंने जिला पूर्ति विभाग पर भी गरीबों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इशरत जहां, जुबैदा, वकीला, इरफाना, सलमान, रुकसार, अकबरी, सहराबानो, नूरजहां, शहनवाज, शौकीन, अहकाम, रिफाकत, मोबीन, शाहबाज, जहूर अहमद, जावेद, अब्दुल कादिर, सोनू, फरमान, शाहबाज, शकीला, समीना, मुर्सलीन, हमीदा, वकीला, अबकरी, गुलशाना, अन्नू, शहनाज, खुर्शीदा, नदीम आदि रहे।