फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जनसमस्याओं पर आंदोलन की तैयारी

जनसमस्याओं पर आंदोलन की तैयारी

Sat, 02 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जनसमस्याओं पर आंदोलन की तैयारी
जनसमस्याओं पर आंदोलन की तैयारी
विज्ञापन


सहारनपुर। नगरवासियों की समस्या को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। शुक्रवार को हुई संगठन की बैठक में जन समस्याओं के विरोध में चार जून को नगर निगम में प्रदर्शन करने का एलान किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कैराना लोक सभा के उप चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि उपचुनाव में गठबंधन के नेताओं के साथ ही नकुड़ और गंगोह की जनता ने लोकतंत्र को बचाने का काम किया है। कहा कि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है। शहर में अनेक समस्याएं हैं जिन्हें दूर कराया जाना जरूरी है। ऐसे में पार्टी चार जून को नगर निगम में प्रदर्शन करेगी। प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि पार्टी 19 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाएगी। बैठक में संजीव कौशल, अशोक सैनी, गुलफाम अंसारी, शीला चक्रवर्ती, मजहर सिद्दीकी, जादोराम गुप्ता, ओमपाल सिंह, प्रवीण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
निगम में कर्मचारियों को काम पर लेने की मांग
सहारनपुर। नगर निगम ने कुछ सफाई कर्मियों को काम से हटाया है। इस संबंध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों को वापस काम पर लेने की मांग की। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों को कम कर स्वच्छ भारत मिशन सफल नहीं हो सकता। ऐसेस्त्रत्त् में कर्मचारियों की समख्या भी बढ़ाई जाए। मिलने वालों में भारतराज, भीम कुमार, रूपचंद, अंकित चमरिया, गौतम पाल, संदीप कुमार, रवि कुमार, सुमित सौदाम, राहुल बहोत, सोनू बहोत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed