{"_id":"5ac51bc34f1c1bc2618b5867","slug":"61522867139-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर 10 अप्रैल के बंद के मैसेज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर 10 अप्रैल के बंद के मैसेज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सुप्रीम कोर्ट के एससी, एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में दो अप्रैल को किए गए भारत बंद की सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया चल रही है। यही नहीं सोशल मीडिया पर दलित संगठनों के बंद के जवाब में 10 अप्रैल को भारत बंद किए जाने का आह्वान किया जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने जिले में अलर्ट घोषित कर दिया है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न संगठनों से संपर्क करने में जुटे हुए हैं। खुफिया विभाग भी इसको लेकर सक्रिय हो चुका है।
दलित संगठनों द्वारा दो अप्रैल को किए गए भारत बंद के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। दलितों द्वारा दिखाए गए शक्ति प्रदर्शन के जवाब में अन्य वर्ग के लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर 10 अप्रैल को प्रदर्शन करने के लिए लोगों का आह्वान किया जा रहा है। लोगों को उकसाया जा रहा है कि एक वर्ग के जवाब में अन्य वर्ग एकत्रित होकर इससे बड़ा आंदोलन करें। फेसबुक, व्हाट्सएप पर इस मुद्दे को जमकर हवा दी जा रही है। सिर्फ सामान्य वर्ग ही नहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की जा रही है। जिससे माहौल गरमाता जा रहा है। सोशल मीडिया पर चल रहे इस प्रकार के मैसेज ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जिले भर में जगह-जगह पर पुलिस, आरएएफ एवं पीएसी तैनात की गई है। शहर में हसनपुर चुंगी, घंटाघर, मल्हीपुर रोड, देहरादून चौक, रेलवे स्टेशन पर खास चौकसी रखी जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सामान्य वर्ग के विभिन्न संगठनों से संपर्क करने में जुटे हुए हैं। उनसे अपडेट लिया जा रहा है और उनकी सक्रियता पर नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। लगातार शासन को अपडेट भेजा जा रहा है। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष कुशलपाल सिंह का कहना है कि लगातार बैठकें चल रही हैं। सवर्ण मोर्चा तैयार किया जा रहा है। 10 अप्रैल को भारत बंद की तैयारी की जा रही है। सभी सामान्य वर्ग के लोगों एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी जोड़ा जा रहा है। पूरी तैयारी की जा रही है।
10 अप्रैल के बंद की मैसेज पर नजर रखी जा रही है
सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोगों द्वारा 10 अप्रैल को भारत बंद की अपील की जा रही है। इस पर पुलिस पूरी नजर रखे हुए है। भीम आर्मी के एक पदाधिकारी द्वारा यह भी कहा गया है कि 10 अप्रैल को बंद किया गया तो दलित 14 अप्रैल को फिर भारत बंद करेंगे। इस मामले में भी जांच कराई जा रही है। कानून व्यवस्था से किसी को भी खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
-। प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर
-------------
--। भीम आर्मी को बदनाम कर रहे हैं
भीम आर्मी ने अब किसी प्रकार के बंद की अपील नहीं की है। कुछ लोग भीम आर्मी के नाम से ग्रुप बनाकर 14 अप्रैल को बंद करने का मैसेज चला रहे हैं। ऐसा भीम आर्मी को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। भीम आर्मी का फिलहाल बंद का कोई कार्यक्रम नहीं है।
-। कमल वालिया, जिलाध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन