फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़क पर आवगमन बंद करने से परेशानी

सड़क पर आवगमन बंद करने से परेशानी

Sat, 31 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर आवगमन बंद करने से परेशानी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम कोर्ट रोड पर फुटपाथ बनाएगा। फुटपाथ बनाने की शुरूआत घंटाघर से होगी। फुटपाथ के लिए नगर निगम स्लेब बना रहा है, जिसके लिए कोर्ट रोड की एक साइड को पिछले पांच दिन से बंद किया हुआ है। घंटाघर से कचहरी पुल तक एक साइड बंद होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। दूसरी साइड पर जाम लग रहा है। इसके अलावा जिस साइड को बंद किया गया है उस साइड के दुकानदारों का काम भी ठप पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम को यह स्लेब गांधी पार्क या किसी अन्य जगह पर बनाने चाहिएं थे, जिससे दुकानदारी खराब न हो। उधर, नगर निगम के चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन ने बताया कि फुटपाथ के लिए भारी संख्या में स्लेब बनाए जा रहे हैं, जिन्हें दूसरे स्थान पर बनाकर वहां से लाने में अधिक कठिनाई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed