फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आरटीई लागू नहीं करने वाले स्कूलों की एनओसी रदद हो

आरटीई लागू नहीं करने वाले स्कूलों की एनओसी रदद हो

Tue, 27 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आरटीई लागू नहीं करने वाले स्कूलों की एनओसी रदद हो
सहारनपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम को पूर्णतया लागू करने की मांग को लेकर एनसीआर अभिभावक संघ के अध्यक्ष विनोद वर्मा ने सोमवार को जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जो स्कूल आरटीई को लागू करने में कोताही बरत रहे हैं उनकी मान्यता और एनओसी को रद्द किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में एनसीआर अभिभावक संघ के अध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि पब्लिक स्कूलों की मनमानी किसी से छिपी हुई नहीं है। फीस वृद्धि सहित अन्य बातों को लेकर अभिभावक विरोध प्रदर्शन तक कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 न केवल सरकारी स्कूलों के लिए बाध्यकारी है बल्कि अनुदान प्राप्त और गैर सहायतित मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी लागू होता है। इसके तहत विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर दुर्बल वर्ग के प्रवेश होना अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी स्कूल कभी सीबीएसई से संबद्धता और कभी अल्पसंख्यक दर्जे की बात करके इस कानून पर अमल करने से बचते हैं। जबकि इलाहाबाद उच्च न्यायालय भी इस बारे में स्पष्ट कर चुका है कि ये स्कूल उत्तर प्रदेश सरकार के नियंत्रण से बाहर नहीं है और प्रदेश सरकार ऐसे स्कूलों के लिए कोई भी कानून बनाने और न मानने की स्थिति में मान्यता और एनओसी रद्द करने में सक्षम है। उन्होंने जिलाधिकारी से आरटीई लागू नहीं करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed