फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छापेमारी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

छापेमारी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Thu, 15 Mar 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

सहारनपुर। पंजीकृत व्यापारियों के यहां पर वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम द्वारा की जा रही छापेमारी के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को सौंपा। उन्होंने छापों और सर्वे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि प्रदेश में नेशनल ई-वे बिल लागू होने के बावजूद टैक्स का दोगुना जुर्माना वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैध प्रपत्र होने बाद भी वाणिज्यकर विभाग की यह कार्रवाई अनुचित है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ई-वे बिल को मान्यता न देकर जीएसटी काउंसिल का अपमान किया जा रहा है। प्रदेश में बहती व्यवस्था लागू करना जीएसटी के प्रावधानों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रदेश में आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष प्रेम सागर ग्रोवर, अनिल गर्ग, अश्वनी अरोड़ा, पंकज कालड़ा, सिराज फारूखी, सरदार गुरमेहर सिंह आदि ने भी रोष जताया। रमन वर्मा, सरदार गुरदीप सिंह मोंटी, प्रवीण गोयल, रजत मित्तल, सरदार तरणजीत सिंह बग्गा, सुबोध भाटिया, शशांक भाटिया, राजेश पाहवा, मनोज चिटकारा, पंकज बजाज, जगदीश कालड़ा, नरेंद्र सिंह, गोविंद सैनी, विनित विरमानी, राजन अरोड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed