फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   श्रीश्री रविशंकर का बयान सुप्रीम कोर्ट से भरोसा उठने वाला: उलमा

श्रीश्री रविशंकर का बयान सुप्रीम कोर्ट से भरोसा उठने वाला: उलमा

Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
श्रीश्री रविशंकर का बयान सुप्रीम कोर्ट से भरोसा उठने वाला: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के बयान की बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि विवाद का समाधान कोर्ट से नहीं निकल सकता है पर देवबंदी उलमा का कहना है कि उनके बयान से इसका पता लगता है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के ऊपर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि कोर्ट इस समस्या में कोई अंतिम समाधान नहीं निकाल सकता। अगर कोर्ट से फैसला होगा तो किसी एक पक्ष को हार स्वीकार करनी पडे़गी। ऐसे हालात में हारा हुआ पक्ष अभी तो मान जाएगा, लेकिन कुछ समय बाद फिर बवाल शुरू होगा जो समाज के लिए अच्छा नहीं है। श्रीश्री रविशंकर के बयान पर मदरसा जामिया हुसैनिया के मुफ्ती तारिक कासमी का कहना है कि श्रीश्री के बयान से लग रहा है कि उन्हें देश की सर्वोच्च न्यायालय पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। कहा कि अगर कोई सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मानता तो वो खास जहनियत के लोग हैं। मुफ्ती तारिक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसला हर सूरत में सभी को मान्य होना चाहिए। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और तमाम उलमा यह बात पहले ही कह चुके हैं कि बाबरी मस्जिद पर कोर्ट का जो भी फैसला होगा उन्हें स्वीकार होगा। फिर श्रीश्री रविशंकर इस तरह की बयानबाजी क्यों कर रहे हैं, ये समझ से परे हैं। दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ कासमी का कहना है कि श्रीश्री रविशंकर के इस बयान से ऐसा लग रहा है कि जैसे उनका अदालत से विश्वास उठ गया हो और वो इस तरह के बयान देकर एक पक्ष को उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीश्री रविशंकर से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed