{"_id":"5a4a7d084f1c1b6a118bb34d","slug":"61514831112-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के साफ-सुथरा व ताजा गन्ना आपूर्ति करने वाले 35 किसान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के साफ-सुथरा व ताजा गन्ना आपूर्ति करने वाले 35 किसान सम्मानित
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। त्रिवेणी चीनी मिल में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में साफसुथरा गन्ना आपूर्ति करने वाले 35 किसानों को प्रबंधतंत्र द्वारा सम्मानित किया गया। प्रबंधतंत्र ने अन्य कृषकों को भी ताजा और साफसुथरा गन्ना आपूर्ति करने के लिए प्रेरित किया।
चीनी मिल ने नववर्ष पर उन किसानों को पुरस्कृत किया, जिन्होंने इस बार के गन्ना सीजन में चीनी मिल को साफसुथरा और ताजा गन्ना आपूर्ति किया है। सम्मानित किसानों में अलग-अलग गांव के करीब 35 किसान शामिल रहे। उपाध्यक्ष डीएन मिश्र ने कहा कि यदि चीनी मिल को साफसुथरा और ताजा गन्ना आपूर्ति होता रहा तो गन्ना मूल्य का भुगतान करने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। चीनी मिल समय से भुगतान करेगी। उन्होंने बताया कि चीनी मिल ने 26 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान संबंधित समितियों को भेज दिया है। गन्ना महाप्रबंधक अनिल त्यागी, जीएम (वित्त) दिनेश गर्ग, डीजीएम (एचआर) जयपाल सिंह, डा. बीएस तोमर, राजकुमार त्यागी, विपिन त्यागी, सुरक्षा अधिकारी राजीव त्यागी आदि अधिकारियों ने किसानों को दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया है।