फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्मार्ट सिटी में सहारनपुर के चयन की संभावना बढ़ी

स्मार्ट सिटी में सहारनपुर के चयन की संभावना बढ़ी

Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में सहारनपुर के चयन की संभावना बढ़ी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के सात शहरों का चयन होना तय है। तीसरे चरण के लिए प्रस्ताव जमा कराने वाले प्रदेश के शहरों में सहारनपुर भी शामिल है। ऐसे में इस बार सहारनपुर के चयन की प्रबल संभावना जताई जा रही है। पिछले दिनों दिल्ली में हुई प्रजंटेशन में भी सहारनपुर की सराहना हो चुकी है।
विज्ञापन

सहारनपुर योजना में पहले चरण से शामिल है। दो चरणों में विफलता के बाद सहारनपुर तीसरे चरण में काम कर रहा है। योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि योजना का यह तीसरा और अंतिम चरण है, जिसमें 20 शहरों का चयन किया जाना है, जिसके बाद कुल चयनित शहरों की संख्या 100 हो जाएगी। तीसरे चरण में चयनित शहरों की घोषणा जनवरी के अंतिम सप्ताह में होगी। इस बार सात शहर उत्तर प्रदेश के चयनित किए जाने हैं। प्रदेश के जिन सात शहरों ने अपने प्रस्ताव पेश किए हैं उनमें सहारनपुर भी शामिल है। तीन शहर पश्चिमी बंगाल के चयनित होने थे, मगर उन्होंने अभी तक प्रस्ताव पेश नहीं किया है। एक तरह से वह बाहर हो चुके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के शहरों के चयन की संभावना जोर पकड़ रही है। पिछले महीने दिल्ली में हुई प्रजंटेशन में सहारनपुर के प्रस्ताव और तैयारी को सराहा गया था। नगर निगम के अधिकारी भी चयन की पूरी उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना को लेकर नगर निगम ने इस बार और बेहतर काम किया है। हमने पहले दो चरणों की खामियों को दूर कर प्रस्ताव को प्रभावी बनाया। प्रजंटेशन में भी अधिकारियों ने सहारनपुर के प्रस्ताव को सराहा। ऐसे में सहारनपुर के इस बार चयन की उम्मीद की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आलोक कुमार, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी योजना सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed