{"_id":"59a465e04f1c1bba018b45da","slug":"61503946208-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मिलन की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में गुनगुन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मिलन की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में गुनगुन प्रथम
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। जैन धर्म के दशलक्षण पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों के दूसरे दिन जैन मिलन द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गुनगुन जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों के दूसरे दिन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंग बिरंगी पोशाकें पहनकर मनमोहक अंदाज में दर्शकों को खूब लुभाया। प्रतियोगिता में वासुदेव के रूप में गुनगुन जैन ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के निर्णायक राजेश जैन राजू व कुसुम जैन के निर्णय पर गुनगुन जैन को प्रथम, दक्ष जैन को द्वितीय तथा अंश जैन, माही जैन, प्रत्यक्ष जैन को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता के संयोजक पंकज जैन व विवेक जैन ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के दिन सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर नीलम जैन, वर्षा जैन, शिप्रा, साक्षी, मुकेश जैन, पीयूष जैन, पंकज जैन, राजेश जैन, ब्रिजेश, मनोज, अभिषेक जैन, संदीप जैन, श्रवण जैन, सुनील, राखी, सारिका आदि मौजूद रहे।