{"_id":"59a31ccf4f1c1b56368b4948","slug":"61503861967-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट शिविरों का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट शिविरों का समापन
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर/नागल (सहारनपुर)। दून पब्लिक स्कूल चमारी खेड़ा में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर बच्चों को देश और समाज सेवा की शपथ दिलाई गई।
शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ थानाध्यक्ष फतेहपुर भानू प्रताप सिंह और प्रबंधक मोहित बंसल ने फीता काट कर किया। इस मौके पर भानू प्रताप ने कहा कि इस तरह के शिविरों से समाज और देश सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही जीवन जीने के तरीके भी बच्चे इन शिविरों में सीखते हैं। प्रधानाचार्या शशि श्रीवास्तव ने बच्चों को अपने आस पास स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता छवि बंसल ने की। इस मौके पर बच्चों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
नागल क्षेत्र के गांव कोटा स्थित बाइट स्टार पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय हिंदुस्तान स्काउटस एवं गाइड कैंप के समापन अवसर पर कर्मवीर सिंह डीसीओ ने सभी स्काउटस को योगा सर्व धर्म प्रार्थना, स्काउटिंग का इतिहास एवं नियम, गांठें लगाना, पिरामिड, प्राथमिक उपचार के साथ अनुशासन और देश सेवा का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर अमन कुमार, अनिल कुमार, अख्तर प्रधान, इरशाद प्रधान, नजाकत, सोनू त्यागी आदि मौजूद रहे।